Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्लेन मैक्सवेल की जल्द होगी वापसी, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों में खेलने की उम्मीद

9 October, 2025

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को शुरुआती दो टी-20 मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन वे सीरीज के अंतिम तीन मैचों में वापसी कर सकते हैं।

हाल ही में कलाई की फ्रैक्चर सर्जरी के बाद मैक्सवेल रिकवरी की राह पर हैं। उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद उनकी स्थिति लगातार सुधर रही है और वे भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी तीन मैचों में खेलने का लक्ष्य रख रहे हैं।

मेलबर्न में पत्रकारों से बात करते हुए मैक्सवेल ने कहा,

“सर्जरी करवाने का फैसला मेरे लिए मुश्किल था, लेकिन मैंने इसे इसलिए चुना ताकि मैं जल्द फिट होकर टीम में लौट सकूं। मेरा उद्देश्य बिग बैश लीग से पहले पूरी तरह फिट होना है और भारत के खिलाफ सीरीज में वापसी करना है।”

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों फॉर्मेट में मिचेल मार्श टीम की कप्तानी करेंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी-20 मुकाबले 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक कैनबरा, मेलबर्न, होबार्ट, गोल्ड कोस्ट और ब्रिस्बेन में खेले जाएंगे।

ग्लेन मैक्सवेल का टी20 करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टी20 मैचों में 2833 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 145 रन रहा है। बल्लेबाजी के साथ-साथ उन्होंने गेंदबाजी में भी 49 विकेट लेकर अपनी ऑलराउंड क्षमता साबित की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.