चंडीगढ़ | पंजाब की राजनीति में फिर हलचल, नवजोत सिंह सिद्धू आज अचानक दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की और कठिन समय में साथ देने के लिए प्रियंका गांधी और उनके भाई राहुल गांधी का धन्यवाद भी किया।
सियासी विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात अहम मानी जा रही है क्योंकि लंबे समय से राजनीति से दूर सिद्धू न तो किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं और न ही कोई बयान दे रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में 2027 विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने का ऐलान किया था। इस मुलाकात के बाद पंजाब में राजनीतिक चर्चा और अटकलें तेज हो गई हैं।