Una, Rakesh
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग की 6.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया।
इनमें 2.36 करोड़ रुपये की लागत से पोलियाँ बीत, 1.78 करोड़ रुपये से लालूवाल, और 1.07 करोड़ रुपये की लागत से बट्ट कलां की नई उठाऊ पेयजल योजनाएं, तथा 1.02 करोड़ रुपये की लागत से नंगल कलां की उठाऊ सिंचाई योजना शामिल हैं।इन योजनाओं से क्षेत्र के हज़ारों लोगों को पेयजल और सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति और किसानों को अतिरिक्त सहूलियत प्राप्त होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि हरोली विधानसभा में विकास की रफ्तार को और तेज़ किया जाएगा ताकि हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंच सकें।
मुकेश अग्निहोत्री, डिप्टी सीएम-:हरोली क्षेत्र में विकास का सिलसिला लगातार जारी है। नई पेयजल और सिंचाई योजनाओं से किसानों और आम जनता दोनों को सीधा लाभ मिलेगा। हमारा लक्ष्य है कि विकास का हर लाभ घर-घर तक पहुंचे।