Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध शिकार पर शिकंजा कसने में जुटा वन विभाग — चंबा में बनी विशेष टीमें

Chamba, Manjur 

चंबा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही अवैध शिकारियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। ऐसे में वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग ने रेंज स्तर पर विशेष टीमें गठित की हैं जो अवैध शिकारियों पर कड़ी निगरानी रखकर उनकी धरपकड़ करेंगी।

वन विभाग के अनुसार, इससे पहले भी कई मामलों में अवैध शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। वन्यजीवों का शिकार वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इसीलिए विभाग अब जंगलों के अंदर और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष नाके लगाने की तैयारी कर रहा है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर तुरंत रोक लगाई जा सके।वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) चंबा कृतज्ञ ठाकुर ने बताया कि सर्दियों के मौसम में शिकार की घटनाएं सामान्य से अधिक बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने अब तक कई मामलों में शिकारी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और कई प्रकरण पुलिस में दर्ज करवाए गए हैं।

कृतज्ञ ठाकुर, डीएफओ, वन मंडल चंबा:सर्दियों में शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। हमने कई लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है और नए सीजन में भी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। रेंज स्तर पर विशेष टीमें गठित की गई हैं जो अवैध शिकार की धरपकड़ में लगी रहेंगी। जो लोग जानबूझकर शिकार करते हैं, उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.