Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में 13 अक्तूबर को निजी बसें नहीं चलेंगी, यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें

Shimla, Sanju

राजधानी शिमला में 13 अक्तूबर को आम जनता को यातायात संबंधी बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। निजी बस ऑपरेटरों ने सरकार की नीतियों के विरोध में इस दिन बसें न चलाने का ऐलान किया है। निजी बस ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने कहा है कि उनकी जायज़ मांगों की अनदेखी के चलते यह कदम उठाना पड़ा है।

यूनियन के अध्यक्ष रूप लाल ठाकुर ने बताया कि लगातार बढ़ती डीज़ल कीमतें, टैक्स का बोझ और रूट परमिट को लेकर जारी असमानता के कारण निजी बस मालिकों को भारी घाटा झेलना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि सरकार केवल एचआरटीसी की बसों को बढ़ावा दे रही है, जबकि निजी बस सेवाओं की समस्याओं को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में जारी अधिसूचना को लागू करने की मांग बार-बार उठाई गई है, जिसके तहत 40 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाली बसों को शहर में प्रवेश नहीं देना था। ठाकुर का कहना है कि जिला प्रशासन और परिवहन विभाग इस आदेश को लागू करवाने में विफल रहे हैं, जिससे न केवल ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, बल्कि निजी बस ऑपरेटरों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इधर, निजी बस परिचालक यशपाल ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो 13 अक्तूबर की हड़ताल अनिश्चितकालीन भी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एचआरटीसी मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) की खुली उल्लंघना कर रहा है।यशपाल ने कहा कि स्कूल बसों में आम सवारियों को बैठाया जा रहा है और मरम्मत या ईंधन भरवाने के नाम पर आने-जाने वाली बसें भी बिना रूट परमिट और टाइम टेबल के सवारियां उठा रही हैं।यशपाल,निजी बस परिचालक ने कहा कि एचआरटीसी नियमों को ताक पर रखकर बसें चला रहा है।अगर हालात नहीं सुधरे, तो हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा।

यात्रियों को होगी भारी असुविधा

इस हड़ताल के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों — ढली, संजौली, टुटू, समरहिल, न्यू शिमला और शोघी — में रोजाना सफर करने वाले हज़ारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। खासकर ऑफिस, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों को वैकल्पिक साधन तलाशने होंगे।फिलहाल, सरकार या परिवहन विभाग की ओर से इस मुद्दे पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि क्या सरकार आखिरी वक्त तक चुप बैठी रहेगी या फिर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोई समाधान तलाशेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.