11 October,2025
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज की तैयारी के लिए पहले से ही पसीना बहाना शुरू कर दिया है। 10 अक्टूबर शुक्रवार को उन्हें मुंबई के शिवाजी पार्क में क्रिकेट प्रैक्टिस करते देखा गया।
प्रैक्टिस के बाद जब रोहित मैदान से बाहर लौट रहे थे, तभी एक नन्हा फैन उनसे मिलने के लिए अंदर आ गया। बच्चे को रोकते हुए बॉडीगार्ड ने पास आने से मना किया, लेकिन रोहित ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बॉडीगार्ड को फटकार लगाते हुए बच्चे को पास बुलाया।रोहित ने बच्चे को ऑटोग्राफ दिया और उसके चेहरे पर खुशी की चमक देख फैंस भी खुश हो गए। इस प्यारे वाक्य ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।