Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रंप ने चीन पर टैरिफ बढ़ाया, क्रिप्टो में भारी गिरावट

नई दिल्ली |  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 अक्टूबर को घोषणा की कि चीन से आयातित सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर अमेरिका 100% टैरिफ बढ़ा रहा है। यह कदम चीन द्वारा रेयर अर्थ मिनरल्स और अन्य तकनीकी उत्पादों पर निर्यात नियंत्रण लागू करने के जवाब में उठाया गया है। ट्रंप की इस घोषणा के बाद बिटकॉइन, एथेरियम और अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट देखी गई।

क्रिप्टो मार्केट में भारी नुकसान

कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के अनुसार:

  • बिटकॉइन: $111,841.14 (-8.4%), मार्केट कैप $2.23 ट्रिलियन (-8.12%)
  • इथेरियम: $3,792.31 (-15.62%), मार्केट कैप $456.97 बिलियन (-13.81%)
  • टेथर: $1 (-0.1%), मार्केट कैप $178.97 बिलियन (-0.28%)
  • बिनेंस कॉइन: $1,094.09 (-6.6%), मार्केट कैप $152.27 बिलियन (-12.91%)
  • XRP: $2.33 (-22.85%), मार्केट कैप $140.19 बिलियन (-16.31%)

विशेषज्ञों का कहना है कि बिटकॉइन ने $1,20,000 के समर्थन स्तर को नहीं बचा पाया, जिससे लगभग $9.5 बिलियन की लिक्विडिटी बाजार से बाहर गई।

ट्रंप का बयान और चीन पर प्रतिक्रिया

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि चीन ने “व्यापार में अत्यंत आक्रामक रुख” अपनाया है और 1 नवंबर, 2025 से अपने उत्पादों पर भारी निर्यात नियंत्रण लागू करेगा, जो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अभूतपूर्व है। उन्होंने इसे अन्य देशों के साथ व्यवहार में नैतिक अपमान बताया।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि चीन की इस कार्रवाई के जवाब में अमेरिका चीन पर 100% टैरिफ लगाएगा, जो पहले से लागू शुल्कों के अतिरिक्त होगा। इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर निर्यात नियंत्रण भी लागू होंगे। उन्होंने लिखा, “विश्वास करना मुश्किल है कि चीन ऐसा कदम उठाएगा, लेकिन उन्होंने उठाया है और बाकी इतिहास है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में मकान से टकराई डायल-112 गाड़ी, पुलिसकर्मियों पर नशे का आरोप

summer express , कैथल। कैथल जिले में सोमवार रात डायल-112 की एक गाड़ी मकान के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन में शराब की बोतल मिलने पर उसमें सवार तीन पुलिसकर्मियों पर नशे में होने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिसकर्मियों के...

रेवाड़ी में रातभर बारिश, बावल में सबसे ज्यादा बरसे बादल

Summer express, रेवाड़ी। जिले में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार देर रात भी जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली और मंगलवार को...

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.