Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हाईकोर्ट सख्त : विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा की सुनवाई टली

तरनतारन | पंजाब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिल सकी है। लालपुरा ने 22 सितंबर को अपनी जमानत याचिका हाईकोर्ट में दायर की थी, लेकिन अदालत ने अगली सुनवाई 28 अक्टूबर के लिए निर्धारित की है।

जिला अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई थी

गौरतलब है कि जिला सेशन जज प्रेम कुमार की अदालत ने 2013 के उम्सा कांड मामले में विधायक लालपुरा और अन्य आरोपियों को एससी/एसटी एक्ट के तहत 4 साल की कैद की सजा सुनाई थी।
इसके बाद विधायक ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, जहां आज कोर्ट नंबर 13 में इस पर सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली तारीख 28 अक्टूबर तय करते हुए फिलहाल किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया।

लालपुरा ने सजा को बताया गलत, कहा—सच्चाई सामने आएगी

सजा के बाद विधायक लालपुरा ने कहा था कि उन्होंने हमेशा कानून और जनता के भरोसे के साथ काम किया है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट में उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा और सच्चाई सामने आएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.