Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सड़क हादसा या साजिश? राजवीर जवंदा केस हाईकोर्ट में

पंजाब  |  पंजाब के प्रसिद्ध गायक राजवीर जवंदा की सड़क हादसे में मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स में हादसा हिमाचल के बद्दी में बताया गया था, लेकिन जांच में पता चला कि यह हादसा वास्तव में हरियाणा के पिंजौर इलाके में हुआ।

राजवीर 27 सितंबर 2025 को शिमला जा रहे थे, तभी पिंजौर के बाहरी इलाके में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल गायक को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह 11 दिन वेंटिलेटर पर रहे। इसके बाद 8 अक्टूबर 2025 को उनका निधन हो गया।

हाईकोर्ट में जनहित याचिका

राजवीर की मौत के बाद यह मामला अब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। यह याचिका समाजसेवी और वकील नवकीरन सिंह ने दायर की है। याचिका में मुख्य रूप से सड़कों पर आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को गंभीरता से उठाया गया है।

वकील ने कोर्ट से अपील की है कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से ले, क्योंकि आवारा पशु सड़क हादसों का प्रमुख कारण बन रहे हैं। याचिका में आवारा पशुओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल भी हाईकोर्ट के सामने रखे गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.