नई दिल्ली | टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया से एक और बड़ा नाम जुड़ा इस्तीफे की खबर सामने आई है। एयरलाइन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एकीकृत संचालन नियंत्रण केंद्र (IOCC) के प्रमुख चूड़ा सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, चूड़ा सिंह के इस्तीफे के बाद विक्रम दयाल को IOCC का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। चूड़ा सिंह को अक्टूबर 2023 में IOCC का वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया था।
इस्तीफे की वजह क्या है?
जानकारी के अनुसार, चूड़ा सिंह ने आयरलैंड में नए अवसरों की तलाश में एयर इंडिया छोड़ने का निर्णय लिया है। हालांकि, एयर इंडिया प्रबंधन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है कि जून 2025 में क्रू शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग में खामियों को लेकर चूड़ा सिंह और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई हुई थी। उसके बाद से ही उनके इस्तीफे की अटकलें तेज थीं।