Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जियो पेमेंट्स बैंक से टोल प्लाजा पर जल्द मिलेगा लंबी कतारों से छुटकारा

मुंबई | जियो पेमेंट्स बैंक को फ़ासटैग ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन पर आधारित मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल कलेक्शन सिस्टम को लागू करने के लिए दो टोल प्लाज़ा का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जियो पेमेंट्स बैंक, एक डिजिटल-फर्स्ट पेमेंट्स बैंक है और जियो फ़ाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड की सहायक कंपनी है। इसे गुरुग्राम – जयपुर के बीच शाहजहांपुर और मनोहरपुरा में प्रबंधन के लिए दो टोल प्लाज़ा मिले हैं । मल्टीलेन, फ़्री फ़्लो टोलिंग सिस्टम, टोल वसूल करने का एक तरीका है जिसमें वाहन की पहचान कर उसे क्लासिफ़ाई करना और टोल चार्ज करना शामिल है।

इस नई व्यवस्था में टोल प्लाज़ा पर गाड़ियों को रोकने, धीरे करने या किसी तय लेन में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। वाहनों से टोल चार्ज करने के लिए रेडियो फ़ीक्वेंसी की पहचान, एएनपीआर, डेडिकेटेड शॉर्ट रेंज कम्युनिकेशन और ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से वाहनों को टोल प्लाज़ा पर रुकना नहीं पड़ेगा और यातायात सुचारु रूप से चलता रहेगा।

जियो पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विनोद ईश्वरन ने कहा, “हमारा मिशन हर पेमेंट को डिजिटल बनाना, ढांचागत सुविधाओं को देश के कोने-कोने में पहुंचाना और देश के नागरिकों को बेहतर फाइनेंशियल सर्विस देना है। हम मोबिलिटी की क्षमता को लगातार बढ़ा रहे हैं ताकि टोल वसूल करने का काम बेहतर तरीके से किया जा सके।”

इन दोनों प्लाज़ा के अनुबंध भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा लाए गए टेंडर के अंतर्गत किए गए हैं। जियो पेमेंट्स बैंक, पहले से ही देशभर के राजमार्गें पर 11 टोल प्लाज़ा का काम संभाल रहा है। टोल मैनेजमेंट के दो और नए प्रोजेक्ट मिलने के साथ ही जियो पेमेंट्स बैंक देश की ढांचागत सुविधाओं के काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार नज़र आ रहा है। इस काम में उसे जियो प्लेटफ़ॉर्म्स की डिजिटल कार्यकुशलता की भी मदद मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...

धर्मशाला वन मंडल में 70 हेक्टेयर में पौधारोपण, 50% से अधिक पौधे जीवित रहने पर मिलेगा ₹1 लाख तक प्रोत्साहन

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:बरसात के मौसम के साथ धर्मशाला वन मंडल में पौधारोपण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। वन विभाग की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वन मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधे रोपे जा रहे हैं। इस वर्ष कंपन्सेट्री अफॉरेस्टेशन के तहत करीब 70 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग...

टीका नगरोटा जंगल में विरोजा निकासी पर सवाल, 29 पेड़ों पर मिली अनियमितता

नूरपुर, संजीव महाजन-:वन मंडल नूरपुर के तहत टीका नगरोटा के जंगल में चीड़ के पेड़ों से विरोजा निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जंगल में निर्धारित नियमों के विपरीत चीड़ के पेड़ों पर टक लगाए गए हैं। कुछ पेड़ों पर दो-दो टक लगाए जाने के साथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.