Facebook-f Youtube X-twitter

शिखर सम्मेलन में ट्रंप पर मध्यपूर्व संघर्ष सुलझाने की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने वैश्विक नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया शांति प्रस्ताव को क्षेत्र में शांति का “आखिरी मौका” बताया। यह सम्मेलन मिस्र के लाल सागर तट पर स्थित शर्म अल-शेख में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य गाजा में युद्धविराम को स्थिर करना, इजराइल-हमास संघर्ष को पूरी तरह समाप्त करना और तबाह हुए फलस्तीनी क्षेत्रों के शासन व पुनर्निर्माण के लिए दीर्घकालिक रणनीति विकसित करना था।

शिखर सम्मेलन में सह-अध्यक्ष और मिस्र के नेता अल-सिसी ने ट्रंप से कहा कि “केवल आप ही इस क्षेत्र में स्थायी शांति ला सकते हैं।” उन्होंने अपने द्वि-राष्ट्र समाधान की पुर्नप्रत्याशा जताते हुए कहा कि एक स्वतंत्र फलस्तीन देश का अधिकार अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए। हालांकि, ट्रंप ने अपने संबोधन में द्वि-राष्ट्र समाधान का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया। उन्होंने पश्चिम एशिया में सद्भाव और सहयोग के नए युग की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि यह क्षेत्र पुराने विवादों और कटु नफरत को पीछे छोड़ने का अवसर पा रहा है।

मध्यस्थता के जरिए कतर में हुई वार्ता में अमेरिका, अरब देश और तुर्की की सक्रिय भागीदारी से इजराइल और हमास युद्धविराम समझौते के पहले चरण पर सहमति बनी। शुक्रवार को लागू हुए युद्धविराम के बाद, हमास ने 20 बंधकों और इजराइल ने सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.