15 October, 2025
बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा अपनी हास्य भूमिकाओं से हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं। अब वह फिर से हंसाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उनकी नई फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का मजेदार पोस्टर हाल ही में रिलीज़ हुआ है।
पोस्टर में दुर्लभ प्रसाद का बायोडेटा दिखाया गया है, जिसमें उनकी ऊंचाई 5 फुट 8 इंच (बिना जूतों के) और रंग गेरुआ बताया गया है। साथ ही, वह दहेज देने का वादा भी कर रहे हैं। पोस्टर में दुल्हन के लिए विशेषताएं भी दी गई हैं – विधवा, तलाकशुदा, देसी या विदेशी, बस महिला होनी चाहिए।
संजय मिश्रा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “टैग करें, शेयर करें और दुर्लभ प्रसाद को जीवनसंगिनी खोजने में मदद करें। कौन जाने आपका एक शेयर किसी की जिंदगी में प्यार भर दे।” फैंस इस मजेदार पोस्टर को देखकर हंसी रोक नहीं पा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर कर रहे हैं।