Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर का सीएम पर निशाना.. बोले हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने किया इनकार, नहीं हुआ कोई संबोधन

Mandi, Dharamveer

हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की इंग्लैंड यात्रा के दौरान यह दावा किया गया था कि उन्होंने ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित किया और ऐसा करने वाले वे देश के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन अब इस दावे पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के इस बयान को पूरी तरह झूठा करार देते हुए कहा कि हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने स्वयं ईमेल के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि 24 सितंबर को किसी भी भारतीय मुख्यमंत्री ने वहां कोई संबोधन नहीं किया।जयराम ठाकुर के अनुसार, 19 सितंबर के बाद हाउस ऑफ लॉर्ड्स की कोई कार्यवाही ही नहीं हुई थी, ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया यह दावा सरासर गलत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “सुखविंदर सिंह सुक्खू ब्रिटिश संसद द्वारा झूठे प्रमाणित होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।इससे पहले वे हिमाचल विधानसभा में भी झूठे प्रमाणित हो चुके हैं।

जयराम ठाकुर ने लगाया गंभीर आरोप

जयराम ठाकुर ने कहा कि “झूठ बोलना और अफवाह फैलाना अब सीएम और उनकी टीम की आदत बन चुकी है। सरकार चलाने के लिए भी झूठ का सहारा लिया जा रहा है। इस तरह के झूठे दावे कर मुख्यमंत्री न केवल अपनी गरिमा गिरा रहे हैं, बल्कि सरकारी मशीनरी की साख भी दांव पर लगा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश को गुमराह करने और समाचार पत्रों के माध्यम से “सफेद झूठ” प्रकाशित करने के लिए मुख्यमंत्री को प्रदेशवासियों और मीडिया से माफी मांगनी चाहिए।

“हर झूठ का दस्तावेज पेश करेंगे”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि “झूठ के पांव नहीं होते, और हम मुख्यमंत्री के हर झूठ का दस्तावेज सामने लाते रहेंगे ताकि जनता को सच्चाई का पता चलता रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.