उज्जैन | मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी नेता और एमपी वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को पकड़ने में मदद करने वाले को नकद पुरस्कार दिया जाएगा और सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
फर्जी वक्फ बोर्ड चलाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, शौकत मोहम्मद खान पर समानांतर वक्फ बोर्ड चलाने और न्यायालय में फर्जी दस्तावेज़ व शपथपत्र दाखिल करने का गंभीर आरोप है। इस मामले में धारा 420 सहित अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
लंबे समय से फरार
आरोप लगने के बाद से शौकत खान लंबे समय से फरार है। कई बार छापेमारी और तलाश के बावजूद पुलिस उसे पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है।
पुलिस अधीक्षक का बयान
उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया, “आरोपी शौकत मोहम्मद खान की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी जानकारी देने वाले को नगद इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।” पुलिस वर्तमान में आरोपी की लोकेशन और नेटवर्क की जांच में जुटी है, ताकि जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके।