Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस आरएसएस से डरती है जैसे पक्षी अंधेरे से: विज

अंबाला | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह पक्षी अंधेरे से डरता है, उसी तरह कांग्रेस आरएसएस के नाम से भयभीत होती है। उन्होंने कहा कि आरएसएस धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने की कांग्रेस की सोच को खत्म करती है, इसलिए कांग्रेस को उससे डर लगता है।

अनिल विज ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार जनता की सुरक्षा, पारदर्शिता और विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है और विपक्ष के झूठे आरोपों से विचलित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मौजूदा भाजपा सरकार ने अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की है। इस दिशा में राज्य सरकार ने एक नशा नियंत्रण प्राधिकरण का गठन किया है, जो प्रभावी ढंग से काम कर रहा है।

कांग्रेस नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि उन्हें देश की चुनावी व्यवस्था की मूल समझ नहीं है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बेटे द्वारा आरएसएस को ‘तालिबानी संगठन’ करार देने और उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर विज ने कहा कि ऐसे बयान कांग्रेस नेताओं की आरएसएस की देशभक्ति और अनुशासन से भयभीत मानसिकता को उजागर करते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.