Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव आयोग की साइट पर हारा उम्मीदवार बना विजेता, शिकायत के बाद जांच शुरू

Chamba, Manjur

चंबा जिले के तीसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुवाड़ी में हुए वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में हारने वाले उम्मीदवार को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर विजेता दिखा दिया गया है, जबकि वास्तविक विजेता को हारा हुआ घोषित किया गया है। इस गड़बड़ी के खिलाफ उम्मीदवार महबूब मोहम्मद ने खंड विकास अधिकारी (BDO) तीसा को शिकायत पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

महबूब मोहम्मद का कहना है कि 2021 में हुए चुनाव में उन्हें 230 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 243 वोट प्राप्त हुए थे। उस समय उन्हें 13 वोटों से हारने की जानकारी दी गई थी। लेकिन हाल ही में जब उन्होंने चुनाव आयोग की वेबसाइट चेक की, तो पाया कि साइट पर उन्हें विजेता दिखाया गया है और उनके प्रतिद्वंदी को 182 वोट मिले दर्शाए गए हैं। इस विसंगति पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि,“यह कैसे संभव है कि साइट पर आंकड़े बदल गए हों। इसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है।”

वहीं खंड विकास अधिकारी तीसा अरविंद कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुवाड़ी पंचायत चुनाव से संबंधित ऐसी शिकायत प्राप्त हुई है।“मामले की पूरी तरह से जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे की आत्महत्या, पिता की डांट के डर ने ली मासूम की जान

Summer express, फरीदाबाद  | हरियाणा के फरीदाबाद जिले के छांयसा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 11 वर्षीय बच्चे ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पिता की डांट के डर ने मासूम को इतना भयभीत कर दिया कि उसने यह कठोर कदम...
Summer Express - Auto Draft

गोहाना में बाइक रिपेयरिंग दुकान में भीषण आग, चार बाइकें समेत लाखों का सामान खाक

Summer express, गोहाना  |  हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। यह घटना महम रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित एक दुकान में देर रात हुई, जहां आग की चपेट में आकर चार बाइकें और मरम्मत का सामान पूरी तरह...
Summer Express - Auto Draft

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी क्षेत्र में हड़कंप

Summer express, जापान  | जापान के उत्तरी हिस्से में सोमवार सुबह 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जिससे लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी...
Summer Express -  अमृतसर सीमा पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई: ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी नाकाम

अमृतसर सीमा पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई: ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी नाकाम

Summer express, अमृतसर  | पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी की एक कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने नाकाम कर दिया। यह घटना रविवार देर रात बीओपी कलाम डोगर क्षेत्र में सामने आई। जानकारी के मुताबिक, सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने देर रात एक संदिग्ध ड्रोन की...
Summer Express - बेंगलुरु में कॉमेडियन का शो विवादों में, दो साल पुराने जोक्स पर हंगामा कर रुकवाया कार्यक्रम

बेंगलुरु में कॉमेडियन का शो विवादों में, दो साल पुराने जोक्स पर हंगामा कर रुकवाया कार्यक्रम

Summer express, बेंगलुरु  | बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन शरत उदय का शो उस समय विवादों में आ गया, जब कुछ लोगों ने बीच कार्यक्रम में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए इसे रुकवा दिया। यह विवाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू पर लगभग दो साल पहले किए गए मजाकिया टिप्पणियों को लेकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.