Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिवाली से पहले देशभर में मौसम में तेज बदलाव का अलर्ट

नई दिल्ली | दिवाली से ठीक पहले देशभर में मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तेज़ी से बदलते मौसम ने लोगों को सुबह-शाम ठंड और दिन में तेज धूप के साथ गर्मी का एहसास कराया है। आइए मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जानें देश के अलग-अलग राज्यों का हाल।

दिल्ली-एनसीआर:

दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड पड़ रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 18°C रहने की संभावना है। दिवाली तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। बढ़ती ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। नोएडा में AQI 201, जबकि दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 200 के पार पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश:

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ और अन्य शहरों में तापमान सामान्य से कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और रात ठंड बढ़ने का अनुभव होगा, लेकिन दोपहर में धूप के कारण गर्मी का अहसास भी रहेगा। तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

उत्तराखंड:

उत्तराखंड में मौसम साफ है, लेकिन ठंड बढ़ रही है। दिन में तेज धूप के बावजूद तापमान में गिरावट जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। देहरादून में कभी-कभी बादल छाए रहेंगे।

मौसम अलर्ट और बारिश की संभावना:

मुंबई में 17 अक्टूबर को बारिश के लिए येलो अलर्ट है। गोवा और कोंकण में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में 20 अक्टूबर तक और केरल व माहे में 21 अक्टूबर तक भारी बारिश हो सकती है।

बिहार:

बिहार में भी गुलाबी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। तापमान लगातार गिर रहा है, लेकिन अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर से कड़ाके की सर्दी शुरू होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.