Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूलो में कौशल आधारित शिक्षा समय की आवश्यकता : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

Shimla, 17 October 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों को कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करनी चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर और सक्षम नागरिक बन सकें।वे शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौपाल के शताब्दी समारोह एवं एल्युमिनी मीट के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रदर्शनी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार, पूर्व विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय चौपाल क्षेत्र की शिक्षा का आधार स्तंभ रहा है और यहां से अनेक विद्यार्थियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विद्यालय को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।उन्होंने बताया कि 1947 में प्रदेश की साक्षरता दर 7 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 99.30 प्रतिशत हो गई है, जिससे हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों में शामिल है।

चौपाल क्षेत्र में शिक्षा विकास के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत

शिक्षा मंत्री ने बताया कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के समग्र विकास के लिए हाल ही में 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की मांगों पर शीघ्र ही विशेष बैठक आयोजित कर उन्हें बजट के अनुरूप पूरा किया जाएगा, जबकि बड़ी वित्तीय आवश्यकताओं को आगामी बजट में प्राथमिकता दी जाएगी।

शताब्दी स्मारिका विमोचन एवं एल्युमिनी सम्मान

इस अवसर पर रोहित ठाकुर ने विद्यालय की शताब्दी स्मारिका का विमोचन किया तथा सभी एल्युमिनी सदस्यों को सम्मानित किया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याएं उनके समक्ष रखीं।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि राम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय से संबंधित मांगें प्रस्तुत कीं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.