Facebook-f Youtube X-twitter

रोहतक में आयोजित राज्य-स्तरीय जनविश्वास और विकास समारोह

रोहतक | हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज राज्य और जिला स्तर पर विशेष जन विश्वास-जन विकास समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला स्तरीय समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश भी सुनवाया जाएगा।

जिला स्तरीय समारोह जिला विकास भवन के सभागार में आयोजित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुनने के बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके पश्चात सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में हासिल मुख्य उपलब्धियों और जन-कल्याण योजनाओं को भी साझा किया जाएगा।

सरकार ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया था। इस दौरान 15 दिनों तक लोगों तक सरकारी योजनाओं और लाभों को पहुँचाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, आज के समारोह का उद्देश्य भी जनता तक सरकारी योजनाओं की पहुँच और लाभ सुनिश्चित करना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.