Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें: शनिवार का दिन रहा सरप्राइज और सनसनीखेज खबरों से भरा!

18 October, 2025

 भारती सिंह बनने वाली हैं दोबारा मां, फैंस बोले – “इस बार बेटी होगी

कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह ने हाल ही में पैपराज़ी के सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. बताया जा रहा है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. फैंस सोशल मीडिया पर बधाई देते नहीं थक रहे हैं. भारती और हर्ष लिम्बाचिया जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं.

 पूजा बेदी ने तलाक के बाद भी जताया आभार, बोलीं – “शादी हमेशा नहीं चलती, लेकिन सम्मान बना रहना चाहिए”

एक्ट्रेस पूजा बेदी ने अपने एक्स हसबैंड के लिए कृतज्ञता जताई है. उन्होंने कहा कि रिश्ता खत्म होना कोई असफलता नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत होती है. पूजा ने बताया कि वो अब जिंदगी को पॉज़िटिव तरीके से देखती हैं.

 ‘बिग बॉस 19’ में सलमान खान का गुस्सा, शहबाज गिल को लगाई फटकार

इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा को जमकर डांट लगाई. सलमान ने कहा कि मज़ाक के नाम पर बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी घरवालों को मर्यादा में रहने की नसीहत दी.

 जनता से मिलने पहुंचीं कंगना रनौत, फोटोशूट समझ फटकार पड़ी

हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद बनीं कंगना रनौत जब जनता से मिलने पहुंचीं, तो कुछ लोगों ने उन पर फोटोशूट कराने के आरोप लगाए. सोशल मीडिया पर इस पर बहस छिड़ गई है. कंगना ने कहा कि वो सिर्फ अपने लोगों से मिलने आई थीं, न कि प्रचार करने.

 खेसारी लाल यादव की संपत्ति का खुलासा – 35 लाख का सोना, करोड़ों की गाड़ियां और बंगले

भोजपुरी स्टार और अब नेता बने खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति का ब्योरा सामने आया है. उनके पास 35 लाख का सोना, कई लग्जरी कारें और करोड़ों की संपत्ति है. उन्होंने आरजेडी से छपरा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.