Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान की हवाई कार्रवाई में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज रद्द की

18 अक्टूबर, 2025
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने शनिवार को पुष्टि की कि पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले में पाकिस्तान की हवाई कार्रवाई में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत हो गई है।

ACB ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट जारी कर बताया कि इस घटना में क्रिकेटर कबीर, सिबगातुल्ला और हारून सहित आठ लोगों की मौत हुई, जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। ये सभी खिलाड़ी पक्तिका की राजधानी शराना में एक स्थानीय मैच खेलने पहुंचे थे, तभी हमला हुआ।

अफगानिस्तान का कड़ा रुख:

इस दुखद घटना के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 ट्राई सीरीज से अपना नाम वापस लेने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने इसे अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया है।

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा –पाकिस्तान की हवाई कार्रवाई में मारे गए नागरिकों और क्रिकेटरों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं। यह निर्दोष लोगों पर हमला है। मैं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले का समर्थन करता हूं और अपने देश के साथ खड़ा हूं।”

सीमा पर बढ़ा तनाव:

हाल ही में दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर आपसी सहमति बनी थी, लेकिन इसके बाद हुए इस हमले से तनाव फिर बढ़ गया है। अफगानिस्तान सरकार ने इस कार्रवाई को “सीजफायर का उल्लंघन” बताया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.