Ambala, 20 October
अंबाला में गीता गोपाल संस्था ने इस बार दिवाली का जश्न कुछ अलग अंदाज़ में मनाया। जहां लोग अपने घरों में रोशनी और मिठाइयों से त्योहार मना रहे हैं, वहीं संस्था ने फुटपाथ पर बैठकर दिवाली का सामान बेचने वाले गरीब परिवारों और बच्चों के साथ खुशियां बांटी।
देशभर में दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला की गीता गोपाल संस्था ने जरूरतमंदों के साथ दिवाली की खुशियां साझा करने का अनूठा कदम उठाया। संस्था के सदस्यों ने फुटपाथ पर सामान बेच रहे परिवारों को मिठाई बांटकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।संस्था के सदस्यों का कहना है कि ये लोग पिछले कई दिनों से अपने घरों से दूर बच्चों के साथ फुटपाथ पर बैठे हैं, इसलिए संस्था ने ठाना कि इस बार उनकी दिवाली भी खास बने। गीता गोपाल संस्था की इस पहल की हर कोई सराहना कर रहा है।