Facebook-f Youtube X-twitter

बरोट से लापता ऑस्ट्रियाई ट्रैकर सकुशल मिला.. एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा की तत्परता से रेस्क्यू सफल

Kangra, Rahul


बरोट से लापता हुआ ऑस्ट्रिया का नागरिक जेकव क्रेमर सुरक्षित मिल गया है। जिला प्रशासन कांगड़ा और मंडी की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने उसे धौलाधार की पहाड़ियों में ट्रैक कर लिया। एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने आधी रात को ही रेस्क्यू अभियान शुरू करवाया और सुबह हेलिकॉप्टर की मदद से सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ाया।


जानकारी के अनुसार मंडी जिला प्रशासन और डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारियों ने कांगड़ा प्रशासन को एक विदेशी ट्रैकर के बरोट से लापता होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू टीम को रवाना किया।उन्होंने बताया कि मंडी प्रशासन से मिली सूचना के मुताबिक, ऑस्ट्रिया का नागरिक जेकव क्रेमर बरोट से लापता हो गया था और उसकी संभावित लोकेशन बैजनाथ क्षेत्र में पाई गई थी। एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और समन्वय के कारण ट्रैकर को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है।उन्होंने सभी देशी-विदेशी ट्रैकर्स से अपील की है कि बिना स्थानीय विशेषज्ञों की मदद के कठिन ट्रेक्स पर न जाएं और मौसम की जानकारी अवश्य लें।

शिल्पी बेक्टा, एडीएम कांगड़ा -:हमें मंडी प्रशासन से सूचना मिली थी कि एक ऑस्ट्रियाई नागरिक बरोट से लापता है। हमने तुरंत रेस्क्यू टीम भेजी और सुबह हेलिकॉप्टर की सहायता ली। राहत की बात है कि ट्रैकर सकुशल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.