नई दिल्ली। 22 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में कोई कारोबार नहीं होगा। बुधवार को बीएसई और एनएसई दोनों स्टॉक एक्सचेंज दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर बंद रहेंगे। इस साल दिवाली 20 और 21 अक्टूबर को विभिन्न राज्यों में मनाई गई थी। महाराष्ट्र में दिवाली 21 अक्टूबर को थी, इसलिए 22 अक्टूबर को बलिप्रतिपदा के चलते बाजार बंद रहेगा।
कमोडिटी मार्केट भी बंद
आज कमोडिटी मार्केट भी बंद रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में कोई कारोबार नहीं होगा। 21 अक्टूबर को भी शेयर बाजार दिवाली के कारण बंद था, हालांकि उस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार थोड़ी देर के लिए खुला था।
मुहूर्त ट्रेडिंग का रुझान
मंगलवार को हुए मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में शेयर बाजार थोड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 62.97 पॉइंट्स या 0.07% बढ़कर 84,426.34 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 25.45 पॉइंट्स या 0.10% बढ़कर 25,868.60 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी इंडेक्स 26.00 पॉइंट्स या 0.04% गिरकर 58,007.20 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 लगातार आठवें मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में बढ़त दर्ज कर चुका है।
शेयर बाजार कब खुलेगा
शेयर बाजार सामान्य कारोबार गुरुवार से फिर शुरू होगा। इस साल अब दो और छुट्टियां हैं जिनमें बाजार बंद रहेगा (शनिवार और रविवार को छोड़कर) — 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व (श्री गुरु नानक देव जी) और 25 दिसंबर को क्रिसमस।