Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 15 IAS अफसरों की सीनियरिटी बदली

हरियाणा | हरियाणा में हाल ही में हुए प्रशासनिक बदलाव के तहत राज्य के 15 HCS अफसरों की सीनियरिटी सूची में बदलाव हुआ है। इसका कारण तीन HCS अधिकारियों का IAS प्रमोशन है। इन तीनों अफसरों को अब बैच अलॉट किया गया है, जिससे अगस्त में प्रमोट हुए 15 अफसरों की सीनियरिटी प्रभावित हुई है।

तीन नए अफसर बने IAS

हाल ही में IAS बनने वाले तीन HCS अधिकारियों में 2002 बैच के महावीर प्रसाद, 2003 बैच के अमरदीप सिंह और 2004 बैच की डॉ. शुभिता ढाका शामिल हैं। उन्हें क्रमशः 2017 और 2018 बैच अलॉट किया गया है।

महावीर प्रसाद को पांच वर्ष की सीनियरिटी दी गई है और वे अब 2017 बैच में सबसे सीनियर अफसर बन गए हैं। इससे पहले सूची में ऊपर रहे महेंद्रपाल का स्थान नीचे खिसक गया। अमरदीप सिंह को भी 2017 बैच मिला है और वे चौथे स्थान पर आ गए हैं, जिससे सुशील कुमार एक पायदान नीचे चले गए। वहीं डॉ. शुभिता ढाका को 2018 बैच मिला है और वे उस बैच की सबसे जूनियर IAS अफसर होंगी।

रिटायर अफसरों को भी प्रमोशन का लाभ

हरियाणा में अब रिटायरमेंट के बाद सेवा में शामिल अफसर 60 वर्ष तक सेवा कर सकेंगे, जबकि सामान्य सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष थी।

11 प्रमोट IAS को अब तक नहीं मिली पोस्टिंग

अगस्त 2025 में 15 HCS अफसरों को IAS पद पर प्रमोट किया गया था, लेकिन इनमें से 11 को नई पोस्टिंग अभी तक नहीं मिली है। फिलहाल मुनीष नागपाल (डीसी, चरखी दादरी), महेंद्रपाल (रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटी), सतपाल शर्मा (डीसी, पंचकूला) और सुशील कुमार (प्रशासक, HSVP हिसार) कार्यरत हैं।

2018 बैच के अफसरों में वर्षा खंगवाल, वीरेंद्र सिंह सहरावत, सत्येंद्र दूहन, मनिता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिंह, योगेश कुमार और वंदना को अब तक नियुक्ति नहीं दी गई। 2019 बैच के जयदीप कुमार और संवर्तक सिंह खंगवाल को IAS दर्जा तो मिल गया है, लेकिन नियुक्ति लंबित है। वहीं 2014 बैच के सबसे सीनियर IAS विवेक पदम सिंह अभी भी HCS पद पर तैनात हैं।

10 साल बाद मिला IAS दर्जा

HCS सत्यपाल अरोड़ा को रिटायरमेंट के 10 साल बाद IAS दर्जा मिला। वे 2005 बैच के IAS माने जाएंगे। 2011 की चयन सूची में उनका नाम छूट गया था, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश के बाद उनका प्रमोशन 2005 से प्रभावी माना गया। अब अरोड़ा IAS उपाधि का उपयोग कर सकेंगे और उन्हें 2005 से संबंधित सभी सेवा लाभ मिलेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2017 के अनुसार मानी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.