असम | असम के कोकराझार जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेलवे ट्रैक टूटे होने की जानकारी मिली। रेलवे पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में ट्रैक के नुकसान के पीछे विस्फोट की संभावना जताई है, हालांकि जांच अभी शुरुआती दौर में है।
रेलवे पुलिस अधीक्षक प्रांजित बोरा ने बताया कि रेलवे लोको पायलट ने रात को डिस्टर्बेंस की सूचना दी। इसके बाद जिला पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेन सेवा को फिर से सामान्य कर दिया गया है। अधिकारीयों का कहना है कि यदि यह किसी साजिश का हिस्सा निकला, तो इसके पीछे शामिल लोगों का पता लगाया जाएगा।