Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिहार चुनाव में हरियाणा की एंट्री: CM नायब सिंह सैनी को बड़ी जिम्मेदारी

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव अभियान को मजबूत गति देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इससे पहले भी पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके मुख्यमंत्री सैनी ने महाराष्ट्र और दिल्ली चुनाव में प्रभावी प्रचार रणनीति के जरिए पार्टी की जीत में भूमिका निभाई थी। अब वह बिहार चुनाव में NDA की जीत सुनिश्चित करने के लिए कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सैनी ने दीपावली से पूर्व ही बिहार का दौरा कर कटिहार और त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया था। आने वाले दिनों में वह पुनः बिहार में चुनावी रैलियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाएंगे। अपने भाषणों में वे केंद्र सरकार की विकास नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों को जनता के बीच प्रमुखता से रखेंगे।

हरियाणा के मंत्री भी मैदान में सक्रिय

भाजपा हाईकमान के निर्देश पर हरियाणा से कई मंत्रियों और विधायकों को बिहार चुनाव में अभियान प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पटना स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बेदी पहले भी बिहार दौरों पर जाकर चुनावी रणनीति में योगदान दे चुके हैं।
इसके अलावा जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें शामिल हैं:

  • केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर
  • कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
  • उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह
  • निकाय मंत्री विपुल गोयल
  • खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर
  • खेल मंत्री गौरव गौतम
  • विधायक ओमप्रकाश यादव
  • विधायक मुकेश शर्मा
  • विधायक सतीश फोगाट
  • पूर्व मंत्री जेपी दलाल
  • पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल
  • पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अन्य नेता

पार्टी ने सभी नेताओं को 1–2 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी है। इनमें कुछ नेताओं को बूथ प्रबंधन, संगठन को मजबूत करने और प्रचार रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गई हैं।

बिहार में NDA की चुनावी रणनीति तेज

बिहार में एनडीए गठबंधन भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम पार्टी और रालोसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। सीटों का बंटवारा इस प्रकार है:

पार्टीसीटें
भाजपा101
जेडीयू101
लोजपा (चिराग पासवान)29
हम पार्टी (मांझी)6
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी6

भाजपा नेताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और NDA सरकार की विकास नीतियों के आधार पर गठबंधन राज्य में बेहतर प्रदर्शन करेगा। कृष्ण बेदी ने दावा किया कि भाजपा जिन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उन सभी पर पार्टी दमदार जीत दर्ज करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, 95 की मौत, 130 भारतीयों समेत 500 लापता

एजेंसी| काठमांडूनेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए।नेपाल के आधकारि सूत्रों के अनुसार 95 लोगों के मौत की खबर है। नेपाल...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.