Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शहनाज़ गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ का ट्रेलर रिलीज — हंसी, इमोशन और देसी ड्रामा से भरपूर कहानी!


शहनाज़ गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ का ट्रेलर रिलीज — हंसी, इमोशन और देसी ड्रामा से भरपूर कहानी!

23 October, 2025

लंबे समय से चर्चा में रही शहनाज़ गिल की पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस फिल्म में शहनाज़ गिल न सिर्फ मुख्य भूमिका निभा रही हैं, बल्कि इसकी को-प्रोड्यूसर भी हैं। ट्रेलर देखकर साफ पता चलता है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर कॉमेडी, इमोशन और देसी दिलचस्पी का तड़का लगाने वाली है।

फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी सगाई हो चुकी है, लेकिन वह अपने होने वाले दूल्हे को परखना चाहती है। इसके लिए वह गांव जाकर छुपकर रहना शुरू कर देती है ताकि अपने मंगेतर के असली स्वभाव को जान सके। इस मिशन के दौरान होने वाले मजेदार हादसे और भावनात्मक पल ही फिल्म का मुख्य आकर्षण हैं।शहनाज़ गिल इस किरदार में एक बार फिर अपनी नेचुरल एक्टिंग और पंजाबी अंदाज़ से दिल जीतने वाली हैं।

15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

‘इक कुड़ी’ का बजट लगभग 15 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जिसमें से 8 करोड़ रुपए शहनाज़ गिल ने खुद निवेश किए हैं। बाकी 7 करोड़ दो अन्य प्रोड्यूसर्स की साझेदारी से लगाए गए हैं। अब देखना यह होगा कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।फिल्म 31 अक्टूबर को पंजाब के थिएटर्स में रिलीज होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.