Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रोहतक में पैतृक जमीन की भाभी के नाम

रोहतक। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुवार को रोहतक तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां अपनी निजी जमीन की रजिस्ट्री करवाई। यह जमीन रोहतक के बनियानी गांव में स्थित है, जिसका स्वामित्व उन्होंने अपने छोटे भाई चरणजीत खट्टर की पत्नी के नाम स्थानांतरित कर दिया।

मंत्री के अचानक तहसील कार्यालय पहुंचने से प्रशासनिक हलकों में हलचल देखने को मिली। कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और संबंधित राजस्व अधिकारियों को मौके पर तैनात किया गया। जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप चहल ने स्वयं रजिस्ट्री प्रक्रिया की निगरानी की और मंत्री के आगमन पर स्वागत किया।

मनोहर लाल खट्टर का रोहतक से पुराना और भावनात्मक संबंध रहा है। उनका जन्म रोहतक के निदाना गांव में हुआ था और बनियानी गांव उनका पैतृक निवास माना जाता है। वर्ष 2014 से 2024 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे खट्टर वर्तमान में केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, जमीन की रजिस्ट्री की यह प्रक्रिया पूरी तरह औपचारिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। रजिस्ट्री के दौरान तहसील कार्यालय का स्टाफ अलर्ट मोड पर रहा और पूरे कार्यक्रम को सामान्य तरीके से निपटाया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.