Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रणवीर शौरी की कॉमिक-रोमांटिक फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, 7 नवंबर को होगी रिलीज


रणवीर शौरी की कॉमिक-रोमांटिक फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, 7 नवंबर को होगी रिलीज

24 October, 2025

अभिनेता रणवीर शौरी की आने वाली फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म रोमांस, कॉमेडी और पंजाबी संस्कृति का रंगीन संगम पेश करती है।

फिल्म के मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, “एक नाम, ढेर सारी हंसी। प्यार, हंगामा और एक ट्विस्ट जो सब कुछ बदल देगा!2 मिनट 13 सेकंड लंबे ट्रेलर में रणवीर शौरी एक साड़ी की दुकान चलाने वाले मजेदार किरदार में नजर आ रहे हैं। कहानी जस्सी नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी एक नाम की समानता के कारण हास्य और भ्रम से भरे घटनाक्रम में बदल जाती है।फिल्म में सिकंदर खेर, हर्षवर्धन सिंह देव, रहमत रतन, मनु ऋषि चड्ढा, सुदेश लहरी और ग्रुशा कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘जस्सी वेड्स जस्सी’ का निर्देशन परन बावा ने किया है, जो ‘रंग दे बसंती’‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ और ‘अंग्रेजी मीडियम’ जैसी फिल्मों में सहायक कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं। इस फिल्म के जरिए वे बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं।फिल्म का निर्माण सोमा सिंह देओ और मजाहिर अब्बास ने किया है, जबकि परवेज आलम खान और ऋष राज सह-निर्माता हैं। संगीत आई.पी. सिंह, रेव शेरगिल, शिव कुमार बतालवी, प्रशांक बेवर और हर्षवर्धन सिंह देव ने तैयार किया है तथा कोरियोग्राफी ध्रुव धाला ने की है।कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस के मिश्रण से सजी यह फिल्म दर्शकों को पारिवारिक मनोरंजन का भरपूर अनुभव देने का वादा करती है। ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.