Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल

24 October, 2025

धनुष की हालिया तमिल फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में धनुष ने न केवल मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि निर्देशन और निर्माण की ज़िम्मेदारी भी संभाली है। उनके साथ निथ्या मेनन, अरुण विजय और शालिनी पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक मुरुगन की है, जिसका पिता पारंपरिक इडली की दुकान चलाता है। जब उस दुकान पर संकट आता है, तो मुरुगन अपने परिवार और परंपरा को बचाने के लिए संघर्ष करता है। यह कहानी परिवार, संघर्ष और जुनून का खूबसूरत संगम पेश करती है।

1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म 29 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा के साथ एक मज़ेदार प्रोमो भी साझा किया है। पोस्ट में लिखा गया है – “‘इडली कढ़ाई’ के साथ एक स्वादिष्ट सुबह के लिए तैयार हो जाइए!”यह फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिससे यह देशभर के दर्शकों तक पहुंच सकेगी। थिएटर में सराहना पाने के बाद अब दर्शक इसके डिजिटल प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.