Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरु तेग बहादुर 350वें बलिदान दिवस आज दिल्ली में मनाया जाएगा

नई दिल्ली |  श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार और दिल्ली प्रशासन संयुक्त रूप से शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी उपस्थित रहेंगे।

केजरीवाल ने इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश कुर्बान किया। पंजाब सरकार उनके 350वें बलिदान दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है।”

समारोह की शुरुआत दिल्ली के गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में अरदास से होगी। शाम 6 बजे गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होंगे।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर जी की धर्मनिरपेक्षता, मानवता और बलिदान के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने और युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...

मल्ली पर गंभीर आरोप, गोलीकांड और नशा तस्करी को लेकर त्रिलोक जमवाल ने साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: बिलासपुर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बिलासपुर पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब से गिरफ्तार किया गया कथित चिट्टा सप्लायर मलकियत...

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का...

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.