Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकारी योजनाओं के चलते हरियाणा में गरीबी तीन गुना घटी

हरियाणा | हरियाणा में पिछले एक दशक में गरीबी दर में महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की गई है और आम लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, 2011-12 में राज्य में ग्रामीण क्षेत्र की गरीबी 11% और शहरी क्षेत्र की 15.3% थी, जो अब क्रमशः 4.1% और 4.3% पर आ गई है। यानी सिर्फ एक दशक में गरीबी लगभग तीन गुना घट चुकी है। यह राज्य में विकास और सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

मासिक खर्च में बढ़ोतरी, असमानता में कमी

रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में हरियाणा में प्रति व्यक्ति मासिक खपत में तेजी से वृद्धि हुई है और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के बीच खर्च करने की क्षमता का अंतर कम हुआ है। इसका मतलब है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।

गरीबी रेखा में बदलाव

2011-12 में हरियाणा में ग्रामीण गरीबी रेखा 1,128 रुपये और शहरी गरीबी रेखा 1,528 रुपये प्रतिमाह थी। 2022-23 में यह बढ़कर ग्रामीण इलाकों में 2,083 रुपये और शहरों में 2,696 रुपये हो गई है। अब यदि ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति 2,083 रुपये से कम और शहरी व्यक्ति 2,696 रुपये से कम मासिक खर्च करता है, तो ही उसे गरीब माना जाएगा।

पड़ोसी राज्यों में भी सुधार

  • पंजाब: ग्रामीण गरीबी 7.4% से 0.6%, शहरी गरीबी 17.6% से 2.6%
  • हिमाचल प्रदेश: ग्रामीण 11.1% से 0.4%, शहरी 8.8% से 2%

गरीबी घटने के मुख्य कारण

डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. बिमल अंजुम के मुताबिक, हरियाणा में गरीबी घटने के पांच मुख्य कारण हैं:

  1. मुफ्त राशन नीति: लोगों के बैंक बैलेंस में वृद्धि हुई।
  2. समाज कल्याण योजनाओं की पहुंच: पेंशन और अन्य सुविधाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा।
  3. किसानों को अधिक MSP: फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ने से आय में सुधार।
  4. विदेश में रोजगार: युवाओं के विदेश जाने और विदेशी मुद्रा की आमदनी से गरीबी में कमी।
  5. NCR क्षेत्र का विस्तार: 14 जिले एनसीआर में शामिल होने से जमीन की कीमत, रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़े।

इस रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि हरियाणा में सरकारी योजनाओं, आर्थिक विकास और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में समन्वित प्रयासों के कारण गरीबी में लगातार कमी आई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.