Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में सीएम सैनी की 462 करोड़ की बड़ी सौगात

हिसार। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार दौरे के दौरान विकास और सामाजिक समानता पर जोर देते हुए प्रदेशवासियों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नलवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में संत नामदेव महाराज की जयंती समारोह में भाग लेते हुए कुल 462 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नलवा क्षेत्र में सिंचाई और जल निकासी की पुरानी समस्या को दूर करने के लिए भिवानी ड्रेन और रतेरा-तलवंडी चैनल परियोजनाओं पर 322 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 140 करोड़ रुपये की सौर ऊर्जा आधारित माइक्रो इरिगेशन योजनाएं शुरू की जाएंगी, जो किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ कृषि को आत्मनिर्भर और पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगी।

सैनी ने सड़क, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा ढांचे के विस्तार और जल निकासी से जुड़ी 100 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को भी मंजूरी दी। साथ ही उन्होंने नलवा हलके में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के सम्मान में एक करोड़ रुपये की लागत से प्रवेश द्वार निर्माण की घोषणा भी की।

संत नामदेव महाराज की जयंती पर बोले मुख्यमंत्री

जीजेयू परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संत नामदेव महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि संत नामदेव का जीवन प्रेम, भक्ति और समानता की मिसाल है। उन्होंने समाज में जाति और भेदभाव के खिलाफ संत नामदेव द्वारा दिए गए संदेशों को आज भी प्रासंगिक बताया।

मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की कि प्रदेश के किसी एक सरकारी संस्थान का नाम संत नामदेव महाराज के नाम पर रखा जाएगा। साथ ही समाज की धर्मशालाओं के रख-रखाव और उनमें सोलर पैनल लगाने के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

कांग्रेस पर साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में विकास का अर्थ केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार का प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक समान अवसर पहुंचाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.