Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोडवेज यूनियन सख्त, कहा मांगें नहीं मानी तो चक्का जाम

जालंधर | पंजाब रोडवेज पनबस–पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने राज्य सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी करार देते हुए विरोध तेज करने का ऐलान किया है। रविवार को हुई यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक में ठेका कर्मचारियों की स्थायी भर्ती में देरी और किलोमीटर स्कीम के तहत बसों की निजीकरण नीति का कड़ा विरोध किया गया।

बैठक में यूनियन के राज्य प्रधान रेशम सिंह गिल और महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में विभिन्न डिपो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में कमल कुमार, बलविंदर सिंह, हरकेश विक्की, गुरप्रीत पन्नू, सतपाल सिंह सत्ता और चन्ना सिंह चणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया

यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार बार-बार भरोसा दिलाने के बावजूद ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं ले रही। कर्मचारियों ने कहा कि नियमितीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज पहले ही सरकार को सौंप दिए गए, लेकिन ट्रांसपोर्ट विभाग की लापरवाही के कारण मामला लंबित पड़ा हुआ है।

निजीकरण के खिलाफ चेतावनी

यूनियन ने किलोमीटर स्कीम को परिवहन विभाग का निजीकरण बढ़ावा देने वाला फैसला बताया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस स्कीम के टेंडरों से प्राइवेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। यूनियन के विरोध के चलते पहले भी दो बार टेंडर रद्द हो चुके हैं, लेकिन सरकार बार-बार इन्हें जारी कर कर्मचारियों में रोष पैदा कर रही है।

आंदोलन की घोषणा

यूनियन ने घोषणा की कि 27 अक्टूबर से तरनतारन उपचुनाव के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि 31 अक्टूबर को किलोमीटर स्कीम का टेंडर खोला गया, तो राज्य स्तरीय चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...

प्रकाश पर्व के लिए सजा श्री हरिमंदिर साहिब

अमृतसर| श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्व को लेकर स्वर्ण मंदिर को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया है। थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से फूल...

पाकिस्तान जाने वाली धार्मिक यात्राओं के नियमों में बदलाव

समर न्यूज | अमृतसरऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले के बाद भारत-पाकिस्तान धार्मिक यात्राओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अब पाकिस्तान जाने वाले निजी प्रायोजित धार्मिक टूर पर रोक लगा दी गई है। सिख श्रद्धालुओं के लिए यात्रा एसजीपीसी और हरियाणा सिख...

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.