Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चक्रवात ‘मोंथा’ का बढ़ता खतरा: आज आंध्र तट से टकराएगा, हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘मोंथा’ तेजी से मजबूत होता जा रहा है और अब यह समुद्र तट की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवात आज शाम या देर रात आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच काकिनाडा तट से टकरा सकता है।

चक्रवात के तट से टकराने के समय हवाओं की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है।

आंध्र प्रदेश में अलर्ट, कई जिलों में तेज तूफान का खतरा

IMD हैदराबाद के वैज्ञानिक जीएनआरएस श्रीनिवास राव ने बताया कि पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली और मुलुगु जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तर-पूर्वी जिलों में येलो अलर्ट लागू है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

ओडिशा में रेस्क्यू ऑपरेशन तैयार, 8 जिले रेड जोन में

ओडिशा में भी 2–3 दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ाते हुए 8 जिलों को रेड जोन घोषित किया है। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने वाली ओड्राफ की टीमें बोट, राफ्ट और जनरेटर के साथ तैनात की गई हैं। गजपति और गंजम में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त दल भेजे गए हैं। मछलीपट्टनम से आई 30 मछली पकड़ने वाली नौकाओं को गोपालपुर बंदरगाह में सुरक्षित रखा गया है।

सीएम नायडू ने दिए सख्त निर्देश – तटीय इलाकों को खाली कराएं

चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि:

  • कमजोर तटीय क्षेत्रों को फौरन खाली कराया जाए
  • लोगों को राहत शिविरों में सुरक्षित स्थानांतरित किया जाए
  • राहत शिविरों में खाने और साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
  • जिला कलेक्टरों को नहरों और जलाशयों पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं

NDRF और SDRF अलर्ट पर

आंध्र प्रदेश में राहत और बचाव के लिए 11 NDRF और 12 SDRF टीमें तैनात की गई हैं। राज्य सरकार ने आपदा राहत कार्यों के लिए तुरंत आपात फंड जारी कर दिया है और प्रशासन को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.