Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनाडा में पंजाबी उद्योगपति की गोलियों से हत्या, प्रवासी समुदाय सदमे में

कनाडा  | कनाडा के एबॉट्सफ़ोर्ड में रहने वाले एक पंजाबी मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से प्रवासी भारतीय समुदाय में गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार सुबह लगभग 9:22 बजे व्यापारी पर उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान 68 वर्षीय दर्शन सिंह साहसी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा उपखंड के राजगढ़ गांव के निवासी थे। दर्शन सिंह मेपल रिज में कपड़ों की रीसाइक्लिंग उद्योग से जुड़े एक बड़े व्यवसाय का संचालन करते थे और ‘केनम इंटरनेशनल’ कंपनी के अध्यक्ष थे, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी कपड़ा रीसाइक्लिंग कंपनियों में शुमार किया जाता है।

यह वारदात टाउनलाइन क्षेत्र के ब्लू रिज ड्राइव में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सतर्कता के तहत आस-पास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और नजदीकी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हमलावरों की तलाश के लिए हत्याकांड को गैंगस्टर कनेक्शन, कारोबारी दुश्मनी और व्यक्तिगत रंजिश—सभी पहलुओं से जांचा जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गवाहों से पूछताछ की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.