Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AAP ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना, लाडो लक्ष्मी योजना को बताया ‘चुनावी धोखा’

चंडीगढ़ |  आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने शनिवार को कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण नहीं, बल्कि “सबसे बड़ा चुनावी छलावा” है।

ढांडा ने दावा किया कि बीजेपी ने हर महिला को ₹2100 प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन 1.4 करोड़ पात्र महिलाओं में से केवल 3.73% को ही राशि मिली, जबकि 96.27% महिलाएं वंचित रह गईं। उन्होंने कहा, “यह ‘लाडो लक्ष्मी’ नहीं, ‘लूटो लक्ष्मी योजना’ है।”

महिलाओं पर लगाई गईं कठोर शर्तें

अनुराग ढांडा ने सरकार पर आरोप लगाया कि उसने जानबूझकर ऐसी शर्तें तय कीं, जिनसे अधिकांश महिलाएं पात्रता से बाहर हो गईं। इनमें शामिल हैं —

  • परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम हो,
  • महिला की उम्र 23 वर्ष से अधिक हो,
  • पति हरियाणा का निवासी हो,
  • परिवार में कोई पेंशनधारी न हो।

उन्होंने कहा कि इन शर्तों के कारण गरीब बेटियां, छात्राएं, नई बहुएं और विधवाएं सभी को योजना से बाहर कर दिया गया है।

सरकार का दावा: महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल

वहीं, हरियाणा सरकार का कहना है कि लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 25 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चले ऑनलाइन पंजीकरण अभियान में 6,97,697 महिलाओं ने आवेदन किया। इनमें 6,51,529 विवाहित और 46,168 अविवाहित महिलाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में पंचकूला में इस योजना की पहली किस्त जारी करते हुए कहा था कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। हालांकि, अब यह योजना सियासी बहस का नया मुद्दा बन गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.