Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी करेंगे आज हरियाणा राज्य खेल महोत्सव का शुभारंभ

गुरुग्राम। हरियाणा का 27वां राज्य खेल महोत्सव आज से गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम और नेहरू स्टेडियम में शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह ताऊ देवी लाल स्टेडियम में महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर राज्य के सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता खिलाड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

3 से 6 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में हॉकी, हैंडबॉल, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स जैसी प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन स्थल पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार ने शनिवार को स्टेडियम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवास, सुरक्षा, परिवहन, चिकित्सा व पेयजल जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह आयोजन हरियाणा ओलंपिक संघ के तत्वावधान में हो रहा है, जिसका समापन 8 नवंबर को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान राज्य के नौ जिलों और चंडीगढ़ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें हजारों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

जिला प्रशासन और खेल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और खेल भावना को बढ़ावा दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.