Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूक्रेन का ड्रोन अटैक: रूस के तुआप्से ऑयल पोर्ट में भीषण आग

कीव/मॉस्को |  यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला करते हुए ब्लैक सी तट पर स्थित तुआप्से बंदरगाह को निशाना बनाया। यह बंदरगाह रूस की प्रमुख तेल निर्यात टर्मिनल में से एक है। यूक्रेनी ड्रोन द्वारा एक तेल टैंकर पर हमला किए जाने के बाद लगी भीषण आग ने पूरे पोर्ट क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक, हमले में कई इमारतें और तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे रूस के निर्यात व्यापार और ईंधन आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

रूसी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि यूक्रेन पिछले कुछ महीनों से रूस की सप्लाई चेन, ईंधन आपूर्ति और सैन्य रसद को बाधित करने की रणनीति पर काम कर रहा है। हाल के सप्ताहों में यूक्रेन ने रूसी रिफाइनरियों, पाइपलाइनों और ऑयल डिपो पर हमले तेज कर दिए हैं।

आसपास का असर: ड्रोन अटैक के बाद गिरे मलबे से सोस्नोवी गांव में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन तुआप्से रेलवे स्टेशन को आंशिक क्षति हुई है।

यूक्रेन का तर्क: कीव ने इस हमले को रूस के हालिया हवाई हमलों का जवाब बताया है। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने हाल ही में यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर स्टेशनों पर हमला किया था, जिसमें 7 लोगों की मौत और 18 घायल हुए थे। यूक्रेन का दावा है कि इस हमले का उद्देश्य रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करना और उसे शांति वार्ता के लिए मजबूर करना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.