3 November, 2025
एस.एस. राजामौली की री-एडिटेड फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ बॉक्स ऑफिस पर steady प्रदर्शन कर रही है। Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन लगभग ₹0.84 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इसकी कुल घरेलू कमाई ₹25.19 करोड़ तक पहुंच गई है।
वैश्विक स्तर पर फिल्म ने तीन दिनों में करीब ₹39.75 करोड़ का बिजनेस किया है। री-रिलीज होने के बावजूद दर्शक फिर से ‘बाहुबली’ की भव्य कहानी देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं।राजामौली ने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि “यह सब दर्शकों के प्यार का नतीजा है, जिसकी वजह से हमने इसे दोबारा बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया।”