Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तरनतारन उपचुनाव में भगवंत मान का रोड शो, किया बड़े वादों का ऐलान

तरनतारन | तरनतारन उपचुनाव को लेकर पंजाब का सियासी तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार हरमीत सिंह सिद्धू के समर्थन में विशाल रोड शो किया। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने ‘झाड़ू’ के पक्ष में समर्थन दिखाया।

मुख्यमंत्री मान ने लोगों से 11 नवंबर को होने वाले मतदान में आप उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, “यह चुनाव तरनतारन के भविष्य और पंजाब की तरक्की का चुनाव है। अपने बच्चों के बेहतर कल के लिए झाड़ू का बटन दबाएं।”

इस दौरान भगवंत मान ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सरकार अगले बजट में महिलाओं को ₹1000 मासिक सहायता योजना को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि “हमने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। मुफ्त बिजली, रोजगार और शिक्षा सुधार इसका प्रमाण हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक लाखों परिवारों के बिजली बिल माफ किए, युवाओं को रोजगार दिया और सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाया है। उन्होंने कहा कि “तरनतारन क्षेत्र ने कठिन दौर देखा है, अब इसे विकास की नई दिशा में ले जाना हमारा लक्ष्य है।”

भगवंत मान ने भावुक अंदाज में कहा, “मैं मुख्यमंत्री नहीं, जनता का दुख मंत्री हूं। आपका सुख-दुख मेरा भी है।” उन्होंने किसानों की परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार किसानों और आम लोगों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि तरनतारन उपचुनाव 11 नवंबर को होगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.