Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में सड़क पर युवक पर हमला, डंडों और गंडासियों से की पिटाई

करनाल |  जिले के निसिंग थाना क्षेत्र में एक युवक पर कुछ बदमाशों ने रास्ते में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना शेखपुरी डेरा के पास उस समय हुई जब पीड़ित युवक अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव बालू निवासी विजय कुमार शनिवार देर शाम निसिंग अनाज मंडी से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में जैसे ही वह सिंघड़ा से बालू जाने वाली सड़क पर शेखपुरी डेरा के पास पहुंचा, तभी सामने से दो मोटरसाइकिल सवार और सड़क किनारे खड़े कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।

पीड़ित के मुताबिक, युवकों ने अचानक डंडों और गंडासियों से हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर खेतों में उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा।

विजय ने बताया कि हमलावरों में अमन, जश्न, सौरभ, करण और दो अन्य युवक शामिल थे। सूचना मिलने पर निसिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.