लुधियाना | पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मामले में सीबीआई ने मंगलवार सुबह लुधियाना में बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी की टीम ने पक्खोवाल रोड स्थित सरगोधा कॉलोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर छापेमारी की है।
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम सुबह से ही मौके पर मौजूद है और घर के अंदर तलाशी अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि छापेमारी हरचरण सिंह भुल्लर से संबंधित मामले के वित्तीय लेनदेन और संभावित संपत्ति निवेश की जांच के तहत की जा रही है।
हालांकि, अभी तक सीबीआई या किसी अन्य सरकारी अधिकारी की ओर से इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच एजेंसी ने मीडिया को किसी भी तरह का बयान जारी करने से इनकार किया है।