Shimla, Sanju
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में आयोजित एक समारोह में हिमाचल पुलिस को 66 आधुनिक तकनीक से लैस वाहन सौंपे। इन वाहनों के शामिल होने से राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और हाईटेक बनाने में मदद मिलेगी।
इस बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों और इंटरसेप्टर वाहनों को शामिल किया गया है, जिनकी कुल लागत लगभग 18 करोड़ रुपये है। ये वाहन प्रदेश के 10 जिलों में तैनात किए जाएंगे ताकि दुर्घटनाओं के दौरान राहत कार्य, ट्रैफिक नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाया जा सके।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर विभाग को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करना है, जिससे जनता को बेहतर और तेज़ सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से जोड़ना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यह भी स्वीकार किया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में 2023 आपदा लिटिगेशन फंड का पूरा उपयोग नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर वन भूमि संबंधी प्रक्रियाओं में देरी इसका प्रमुख कारण रही है। इस विषय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जा चुकी है और जल्द सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि अगर पेड़ कटने से पहले विरोध होता तो बेहतर होता। अब जब पेड़ कट चुके हैं, तो विरोध करने से केवल नुकसान होगा। यह प्रोजेक्ट केंद्र और राज्य दोनों सरकारों का संयुक्त प्रयास है।