Facebook-f Youtube X-twitter

नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगा धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन विधानसभा सत्र

Dharamahala, Rahul

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि यह निर्णय दिसंबर माह में शुरू होने वाले पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों व कारोबारियों को असुविधा न हो।

पठानिया ने बताया कि इस बार सत्र की आठ बैठकें (सीटिंग्स) प्रस्तावित हैं, जो अब तक का सबसे लंबा शीतकालीन सत्र होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधानसभा एक विधायी संस्था के रूप में पूरे देश में बेहतरीन कार्य कर रही है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा —रचनात्मक चर्चा और संवाद जितना अधिक होगा, लोकतांत्रिक संस्थाएं उतनी ही सशक्त बनेंगी। सुविचारित तर्क और सकारात्मक विचार-विमर्श से व्यक्ति और संस्था दोनों की प्रतिष्ठा बढ़ती है।उन्होंने हिमाचल की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 1925 में शिमला में पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन आयोजित हुआ था, जो लोकतांत्रिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने कहा कि विट्ठलभाई पटेल हिमाचल से केंद्रीय विधान परिषद के सभापति चुने गए थे, जो राज्य के लिए गौरव की बात है।

पठानिया ने यह भी बताया कि हिमाचल विधानसभा देश की पहली पेपरलेस विधानसभा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और युवा विधायकों को पर्याप्त समय देकर उन्हें अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.