Facebook-f Youtube X-twitter

नेपाल हिमस्खलन हादसा सात पर्वतारोहियों की मौत चार लाप

काठमांडू। नेपाल के डोलखा जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ, जब यालुंग री पर्वत पर भारी हिमस्खलन आया। इस हादसे में सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं और चार पर्वतारोही अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन अमेरिकी, एक कनाडाई, एक इतालवी और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह दुर्घटना बागमती प्रांत के रोलवालिंग वैली क्षेत्र में हुई, जो नेपाल और चीन की सीमा के पास स्थित एक दुर्गम पर्वतीय इलाका है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे 5630 मीटर ऊंची यालुंग री की चोटी के बेस कैंप के पास अचानक बर्फ का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। उस समय पंद्रह लोगों की एक पर्वतारोहण टीम गौरीशंकर और यालुंग री की दिशा में आगे बढ़ रही थी, जो हिमस्खलन की चपेट में आ गई।

स्थानीय वार्ड अध्यक्ष निंगगेली शेरपा ने बताया कि सुबह हादसे की सूचना मिलने के बाद राहत कार्य शुरू किया गया, लेकिन यह इलाका प्रतिबंधित जोन में होने के कारण हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति मिलने में देरी हुई। खराब मौसम ने रेस्क्यू टीमों के लिए अतिरिक्त मुश्किलें पैदा कीं। फिलहाल नेपाल आर्मी, नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। हेलिकॉप्टरों की मदद से लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी है।

यालुंग री पर्वत नेपाल और चीन की सीमा के पास स्थित है और इसे दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय इलाकों में गिना जाता है। यह क्षेत्र बार-बार हिमस्खलन होने के कारण जोखिम भरा माना जाता है। यहां ट्रेकिंग के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है और प्रायः विदेशी पर्वतारोहण टीमें ही इस इलाके में जाती हैं।

2019 में भी इसी क्षेत्र में एक फ्रांसीसी पर्वतारोहण दल फंस गया था। वहीं 2015 के नेपाल भूकंप के दौरान इसी मार्ग पर कई पर्वतारोही अपनी जान गंवा चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.