Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम का अगला मिशन तय

4 November, 2025

आईसीसी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया। टॉस हारने के बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू टीम को 48.8 ओवर में 338 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए यादगार जीत दर्ज की और फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर दुनिया को नया चैंपियन दे दिया।अब फैंस के मन में सवाल यही है कि विश्वकप के बाद भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला कब होगा।

भारत का अगला दौरा: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज

वर्ल्ड कप के बाद टीम को कुछ महीने का ब्रेक दिया गया है। अब हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय महिला टीम फरवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। इस दौरे में टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 15 फरवरी – सिडनी
  • दूसरा टी20: 19 फरवरी – कैनबेरा
  • तीसरा टी20: 21 फरवरी – एडिलेड

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 24 फरवरी – ब्रिस्बेन
  • दूसरा वनडे: 27 फरवरी – मेलबर्न
  • तीसरा वनडे: 1 मार्च – होबार्ट

एकमात्र टेस्ट मैच

  • 6 मार्च से पर्थ में आयोजित होगा

इंग्लैंड दौरा और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारतीय टीम मई 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहाँ 28 मई से 2 जून तक तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
इसके तुरंत बाद इंग्लैंड में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.