Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गाजा युद्ध के बीच भारत-इजरायल की डील से हिला विश्व मंच

गाजा  | जब गाजा युद्ध को लेकर यूरोप समेत कई लोकतांत्रिक देशों ने इजरायल से दूरी बना ली, तब भारत ने अपने पुराने सहयोगी का साथ मजबूती से थाम लिया। न केवल समर्थन जताया, बल्कि दोनों देशों के बीच एक ऐतिहासिक रक्षा समझौता भी किया गया, जो भारत-इजरायल के सैन्य रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

मंगलवार को इजरायल रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (रि.) अमीर बराम और भारतीय रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप (JWG) बैठक के दौरान यह रणनीतिक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया गया। इस एमओयू का मकसद रक्षा, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करना है।

सूत्रों के मुताबिक, भारत अपनी थल सेना के लिए इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) से मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली (MR-SAM) लगभग 3.75 अरब डॉलर में खरीदेगा। साथ ही, IAI भारतीय वायुसेना के लिए 900 मिलियन डॉलर की लागत से छह वाणिज्यिक विमानों को एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर में बदलेगा।

बैठक के बाद मेजर जनरल बराम ने कहा, “भारत के साथ यह रणनीतिक संवाद बेहद महत्वपूर्ण है। हमारा सहयोग आपसी भरोसे और साझा सुरक्षा हितों पर टिका है। भारत हमारे लिए प्रथम श्रेणी का रणनीतिक साझेदार है, और हम इस साझेदारी को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे समय में जब पश्चिमी देश इजरायल पर दबाव डाल रहे हैं, भारत का यह कदम न केवल तेल अवीव के साथ मजबूत मित्रता का संकेत है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि नई दिल्ली अपनी रणनीतिक स्वायत्तता की नीति पर कायम है।

अमेरिकी रक्षा विश्लेषक जॉन स्पेंसर ने भी इस डील की सराहना करते हुए लिखा—“दो लोकतांत्रिक देशों का यह गठबंधन आने वाले समय में वैश्विक शक्ति संतुलन को बदल सकता है।”

कारगिल युद्ध से लेकर अब तक भारत और इजरायल के बीच रक्षा संबंध भरोसे, तकनीक और पारस्परिक सहयोग पर आधारित रहे हैं। इस नए समझौते से भारत न केवल अपनी रक्षा क्षमता को सुदृढ़ करेगा, बल्कि पश्चिम एशिया में नए भू-राजनीतिक संतुलन की दिशा भी तय करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.